स्मार्ट मीटर लगाने में अवरोध उत्पन करने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही: आशीष कुमार (अधिशासी अभियंता)

गाजीपुर।अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने के संबंध में अफवाह उड़ाया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने से अधिक बिल आ रहा है जिसे अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की समस्या नहीं है यह भारत सरकार की RDSS योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को सही बिल एवं समय पर बिल प्रदान किया जा सके यदि किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह संबंधित उपखंड अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता को शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसका प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर में 5% घरों पर चेक मीटर भी लगाए जा रहे हैं अभी तक किसी भी मीटर में अधिक रीडिंग या तेज चलते हुए नहीं पाया गया है।इसलिए अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन न करे असामाजिक तत्वों द्वारा अवरोध उत्पन करने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा जिसमें विद्युत आपूर्ति भी अस्थाई तौर पर विच्छेदित की जा सकती है।

