सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो का महाधिवेशन 13 नवंबर को

गाजीपुर ।सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित पी डब्लू डी जे इ संघ भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि ऐशो का द्विवार्षिक अधिवेशन तेरह नवंबर को जिला पंचायत सभागार में होगा,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एसो के प्रांतीय अध्यक्ष अमर नाथ यादव ,महामंत्री ओ पी त्रिपाठी सहित समीपवर्ती जनपदों के मंडलीय एवम जनपदीय पदाधिकारी भी उपस्थिति रहेंगे,कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने कहा कि उक्त अधिवेशन के शुभारंभ के लिए जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों से मिल कर दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करने के लिए अनुरोध किया जायेगा। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने ऐशो के समस्त सदस्यों से अधिवेशन से पूर्व सदस्यता अभियान शुरू कर भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की।कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी सदस्यों से पांच सौ रुपए अधिवेशन शुल्क अविलंब जमा करने की अपील की।मासिक बैठक में जनपद के प्रख्यात हास्य कवि,विजय कुमार मधुरेश,दिनेश चंद्र शर्मा, ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
बैठक को मुख्य रूप से शिव शंकर यादव,राम वृक्ष यादव, बाल कृष्ण यादव,डा पारस नाथ सिंह,अमेरिका यादव,गोपाल पाण्डेय, डा दीना नाथ चतुर्वेदी,बरमेश्वर उपाध्याय, डा दिनेश कुमार सिंह डा सुग्रीव सिंह,राम अवध यादव,रामू यादव,अवधेश श्रीवास्तव,धर्म देव यादव, रमा शंकर लाल,अनूप सिन्हा,पारस राय,राज किशोर सिंह,चंद्रिका राम,मुन्ना मिश्रा,आदि ने संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दूबे ने किया।

