अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
सुहवल पुलिस ने युवक को अवैध तलवार के साथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर: थाना सुहवल पुलिस ने सोनवल क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ौरा पेट्रोल पंप के पास से निलेश कुमार (21) पुत्र वकील बिंद निवासी पटखौलिया को पकड़ लिया।पुलिस ने उसके कब्जे से एक नाजायज तलवार बरामद कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज व उनकी टीम ने की। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

