अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

साहित्य चेतना समाज: हिन्दी सुलेख व श्रुतलेख प्रतियोगिता में उभरकर सामने आई छात्र प्रतिभाएँ

गाजीपुर।  साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में (कक्षा चार से छह) में एस.एस.पब्लिक कान्वेंट स्कूल जंगीपुर की कु.प्रियांशी व अंश गुप्ता ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय एवं न्यू होराइजन एकेडमी की कु.पलक राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समता पब्लिक स्कूल कालूपुर के कृष्ण मोहन,एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा की कु.कृति प्रजापति,मेरी सिटी स्कूल लंगड़पुर की कु.अनुष्का,शाह फैज पब्लिक स्कूल के हितार्थ हर्ष श्रीवास्तव एवं एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर की कु.अंजलि मद्धेशिया प्रशंसित स्थान पर रहीं।मध्यम वर्ग में द प्रेसीडियम इण्टरनेशनल स्कूल की कु.श्रेया पाण्डेय ने प्रथम,एम.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर की कु.सपना राजभर ने द्वितीय एवं न्यू होराइजन एकेडमी की कु.जाह्नवी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.मधु गौतम,लूर्दस कान्वेंट बा.इ.काॅलेज की कु.वैभवी उपाध्याय,कम्पोजिट विद्यालय डिलियाँ की कु.मानशी व कु.शिवांगी एवं एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के आदित्य विश्वकर्मा प्रशंसित स्थान पर रहे।
हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता में समता पब्लिक स्कूल कालूपुर के पीयूष यादव ने प्रथम,एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा की कु.स्वीकृति यादव ने द्वितीय एवं न्यू होराइजन एकेडमी के दिव्यांश विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा की कु.संजना यादव,कु.सलोनी यादव व आकाश यादव,समता पब्लिक स्कूल कालूपुर की कु.सृष्टि एवं कम्पोजिट विद्यालय जमलापुर के प्रिंस कुमार प्रशंसित स्थान पर रहे।मध्यम वर्ग में न्यू होराइजन एकेडमी के सिद्धार्थ गुप्ता व आयुष दूबे ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय एवं एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा की कु.संस्कृति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।न्यू होराइजन एकेडमी की अनन्या यादव,आराध्या गुप्ता,सात्विक सिंह व सम्यक प्रताप विधान एवं सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.संजीवनी प्रशंसित स्थान पर रहे।