अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

साइबर सेल गाजीपुर की बड़ी कामयाबी, पीड़ित को लौटाए गए 6.55 लाख रुपये

 

गाजीपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद गाजीपुर साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए UPI फ्रॉड का शिकार बने शिकायतकर्ता बैजनाथ गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर-10, शास्त्रीनगर, थाना जंगीपुर के खाते में ठगी गई 6,55,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस दिलाई।पीड़ित बैजनाथ गुप्ता के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होने पर उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्यवाही की। नतीजतन, 27 सितम्बर 2025 को शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि सुरक्षित वापस करा दी गई। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित की जा सके।