अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

वेलफेयर क्लब की 29वीं ‘आवाज़ की आगाज़’ में गूंजे सुर, 130 प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ की आगाज़ गायन प्रतियोगिता रविवार को नगर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। अबीर-गुलाल की रंगत और मधुर स्वरों की गूंज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद भर से 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर यादव उप जिलाधिकारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को जनपद स्तरीय मंच प्रदान कर उन्हें माइक फेस कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।निर्णायक मंडल में श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पांडेय तथा लोक कलाकार अनिल वेदांती शामिल रहे। निर्णायकों ने सुर, ताल, उच्चारण और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और परिणाम मौके पर ही घोषित किए गए।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा के अनुसार जूनियर वर्ग में रजिया जहरा सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, आद्या दूबे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहीं। नंदीश राय गंधर्व म्यूजिक एकेडमी एवं तनिष्का प्रसाद शाह फैज पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सांत्वना पुरस्कार रिद्धिमा सिंह सेंट मैरीज कॉन्वेंट, अद्विक राय एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, कशफ जहरा सेंट जॉन्स स्कूल तथा राजीव कुमार रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को प्रदान किए गए।
सीनियर वर्ग में राजू चौधरी शिव डू डांस क्लासेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अरविन्द चौहान गंधर्व म्यूजिक एकेडमी द्वितीय रहे। संजली राय एवं वाजिहा परवीन शाह फैज पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।सांत्वना पुरस्कार दिव्यांशु रावत शाह फैज पब्लिक स्कूल, अनामिका सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यम तिवारी डालीम्स सनबीम स्कूल, जैनब कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शिमला एसएस पब्लिक स्कूल, नेवादा को दिए गए।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्यदेव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि निर्णायक मंडल को प्रत्यूष साहू, सत्य प्रकाश तिवारी एवं पवन कुमार पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सफल संपादन एवं संचालन में पीजी कॉलेज टेरी के छात्रों ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी से आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।