अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

विद्युत बकायदारों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान

 

गाजीपुर (मोहम्मदाबाद) क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों और बिजली चोरी के विरुद्ध एक मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। मोहम्मदाबाद और युसुफपुर में चले इस अभियान के तहत उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई, जिनके बिल 10 हजार रुपये से अधिक बकाया थे। चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इस अभियान में कुल 63 परिसरों की जांच की गई, जिसमें से 6 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया न चुकाने पर काटे गए। इसके अतिरिक्त, 11 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और लगभग 2.25 लाख रुपये के बकाया बिल की वसूली की गई। इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व जूनियर इंजीनियर विनोद यादव कर रहे थे। टीम में सुनील कुशवाहा, अवनीश कुमार, सुरेश कुशवाहा, अशोक राय और अन्य लाइन स्टाफ शामिल थे।जूनियर इंजीनियर विनोद यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर लगाम लगाना और बकायेदारों से राजस्व वसूलना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि विद्युत व्यवस्था को सुचारु और लाभप्रद बनाया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर अपने बिल जमा करने की सलाह दी जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।