अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन 6 जुलाई को

 

गाजीपुर ।  निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर, गाजीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन दिनांकः-06.07..2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से वीजन इण्डिया प्रा0 लि0 द्वारा हिण्डाल्कों इंडस्ट्रीज, रेनूकोट, सोनभद्र तथा सुब्रोस लिमिटेड, नोएडा द्वारा ट्रेनी व नैप्स ट्रेनी पदों पर चयन किया जायेगा।  नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले में प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।