अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

रेवतीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी 2026 को थाना रेवतीपुर पुलिस ने  बीएनएस व  पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गुनगुन ढाबा, रेवतीपुर-ताड़ीघाट मार्ग से गणेश कुमार (22 वर्ष), निवासी बलुआ टोला, रेवतीपुर को पकड़ लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।