अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस का किया गया आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रासेयो की राष्ट्रीय युवा दिवस रैली को रवाना किया। रैली के दौरान छात्राएं राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जिंदाबाद,जिस ओर जवान चलते हैं उस ओर जमाना चलता है,लक्ष्य मिलने तक निरंतर चलते रहो,चलते रहो, युवा शक्ति को जगाना है,राष्ट्र को विकसित बनाना है के नारे लगाती रही।महाविद्यालय पहुंचकर छात्राओं ने प्रधानमंत्री द्वारा नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन का लाईव प्रसारण देखा। राष्ट्रीय युवा दिवस संगोष्ठी का आयोजन सावित्री बाई फूले सभागार में हुआ। प्राचार्य  ने उपस्थित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि वक्ता डा रविशेखर सिंह ने कहा कि महापुरुषों का जीवन अनुकरणीय है जिसमें युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने अपने छोटे जीवन काल में अद्वितीय उपलब्धि हासिल की और भारत ही नहीं पूरे विश्व को प्रभावित किया। वरिष्ठ आचार्य डा अनिता कुमारी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए आदर्श है।कार्यक्रम का संचालन डा निरंजन कुमार यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डा अमित यादव ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार महाविद्यालय के प्रज्ञा रेंजर कक्ष में प्रज्ञा रेंजर टीम की ओर से युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंजर समीना एवं आकांक्षा यादव ने युवा दिवस के महत्व और स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंकिता पांडेय आकांक्षा गुप्ता, सविता रावत आदि ने सहयोग किया। रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार ने रेंजर्स से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से महाविद्यालय आए और विभिन्न गतिविधियों, खेलकूद निबंध, संगीत, गायन, नृत्य आदि बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। आप लोग गलतियों से घबराएं नहीं बल्कि सीखें। लगातार प्रयास करें इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।