अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

युवा एकता मंच के अध्यक्ष दानिश राइनी ने किया पौधारोपण, क्षेत्रवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

मुहम्मदाबाद ( गाज़ीपुर)  युवा एकता मंच  के अध्यक्ष दानिश राइनी ने आज अपने सामाजिक दायित्व को निभातें हुए  पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। दानिश राइनी ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।”इस कार्यक्रम में मंच के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर विविध प्रकार के पौधों का रोपण किया और उनकी सुरक्षा का वचन लिया। दानिश राइनी ने कहा, “युवा एकता मंच का उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी है। हमें समझना होगा कि एक स्वस्थ पर्यावरण ही हमारे भविष्य की कुंजी है।”दानिश राइनी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के इलाकों में भी पौधारोपण करें और पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, “सिर्फ पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा, हमें उनकी देखभाल भी करनी होगी ताकि वे बड़े होकर हमारे वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बना सकें।मौके पर रियाज कुरैशी उपाध्यक्ष युवा एकता मंच मुहम्मदाबाद, सहादत अली सचिव युवा एकता मंच तथा तमाम मंच के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी सहभागियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।