अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
मिल्कीपुर की जनता ने उपचुनाव में इतिहास रच दिया : दयाशंकर मिश्र

गाजीपुर। यूपी के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में बीजेपी की जीत पर बयान देते हुए कहा कि मोदी और योगी जी के विकास के कामों का ये परिणाम है।मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली की तस्वीर बदल जाएगी।दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता ने उपचुनाव में इतिहास रच दिया अयोध्या का जो अपमान हुआ था,मिल्कीपुर की जनता ने वो गलती सुधारी।मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि ये महाकुम्भ कल्पनाओं से परे है,सारी दुनिया के लोग कुंभ में आये है।

