अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

बलिदान व त्याग से हमें मिली आजादी- ज्ञानेंद्र नारायण श्रीवास्तव

गाजीपुर।गणतंत्र दिवस पर जनपद वासियों को बधाई देते हुए ज्ञानेंद्र नारायण श्रीवास्तव (उप प्रबंधक हायर सेकेंड्री स्कूल बालापुर) ने कहा कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के कारण हमें आजादी मिली है उन्हें शत-शत नमन है। उन्होंने ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो इसका एकमात्र कारण है की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। हम उन्हें कभी भूल नहीं सकते हैं। भारत माता के ये बीर सपूत आजाद भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने के लिए हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपना हर कार्य राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर करेंगे।