अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
पॉक्सो एक्ट मामले में नन्दगंज पुलिस ने एक बाल अपचारी को लिया अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला ने नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को पकड़ा। इस संबंध में थाना नन्दगंज में मुकदमा संख्या 31/2026 दर्ज है।

