अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर । पुलिस की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल हुआ है।ये मुठभेड़ सैदपुर थाना क्षेत्र के जोगीवीर इलाके में हुई है।घायल बदमाश अमन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया बदमाश अमन यादव पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।गिरफ्तार बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहा था।

