अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

न्यू होराइजन एकेडमी की 3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

गाजीपुर।क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में तीन दिवसीय (27 ,28 और 29 जनवरी) खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता के साथ -साथ निबंध लेखन (हिंदी और अंग्रेजी)प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।आज वृहस्पतिवार को को छात्र -छात्राओं के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, फाइबर से भरपूर व्यंजन एवं खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई.
बच्चों को एक साथ अपने खाद्य पदार्थों को आपस में बांटकर खाना सिखाया गया। वर्तमान युग में जहां बच्चों को केवल फास्ट फूड ही खाना पसंद है वहीं उन्हें संतुलित आहार के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  विभा राय ने बच्चों को संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एकेडमी के निदेशक प्रो. अजय राय ने प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य हमारी प्रथम प्राथमिकता है तथा इसकी रक्षा करना हमारा मूल दायित्व है.
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या  सारिका राय, कनक राय, ,सना फातमा, अर्चना तिवारी, अनामिका श्रीवास्तव, रेनू राय , रंजना राय,जकाउद्दीन खान, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।