अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

न्यू होराइजन एकेडमी का 27वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

गाजीपुर । क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी मे  शनिवार को विद्यालय का वार्षिक समारोह – एक्सप्रेशन-2023 सम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के सचिव प्रो.अमरनाथ राय, प्रो.राम जी राय, डॉ यशवंत सिंह, प्रो.अजय राय,  किरन बाला राय, सुनीता मिश्रा, तथा कनक राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इन कार्यक्रमों में भांगड़ा, व्यंग्य नाटिका, द्रौपदी चीर हरण, कठपुतली नृत्य, शिव तांडव, राष्ट्र प्रेम संबंधी गीतों की प्रस्तुति तथा विभिन्न प्रदेशों की संगीतमय झांकियों की खूब सराहना की गई।बच्चों की संगीतमय मयूर नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही आकर्षक रही। मेघा रे मेघा रे की धुन पर थिरकते बच्चों की इस संगीतमय प्रस्तुति ने पंडाल में उपस्थित जन मानस का मन मोह लिया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में अनन्या पांडेय, मानस सिंह, आराध्या गुप्ता, शाश्वत चौबे, श्रेया यादव,आन्या गुप्ता,आयुष यादव साक्षी सिंह, रंजना आदि ने खूब तारीफें बटोरीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा जिनमें  रेनू राय, अनामिका श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, सना फातमा, आराधना राय, उपासना राय आदि प्रमुख रूप से थीं।कार्यक्रम में डॉ. जे एस राय, डॉ. राजीव राय, अमर नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, कुशल पाल सिंह यादव, सारिका राय, डॉ. संतीश राय, अंजनी मिश्र, आकांक्षा राय, श्रीराम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, जकाउद्दीन खां आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन एकेडमी की छात्राएं- आभा दुबे, यशी राय तथा आराध्या तिवारी ने किया ।अंत मे एकेडमी की प्रधानाचार्या  विभा राय ने आभार व्यक्त किया।