अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

न्यू खुशी हॉस्पिटल : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

 

गाजीपुर। गाजीपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत का मामला सामने आया है।मामला दिलदारनगर थाना क्षेत्र के न्यू खुशी हॉस्पिटल का है।जहाँ एक गर्भवती।महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।महिला का ऑपरेशन के जरिये प्रसव कराया गया।बताया जा रहा है कि महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।जिसके कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी।महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे।इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यू खुशी हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।मृत महिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में रहने वाले शत्रुघ्न राजभर ने अपनी गर्भवती पत्नी पूजा को प्रसव के लिए न्यू खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।जहां 15 फरवरी 26 को ऑपरेशन के जरिये प्रसव कराया गया।महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही महिला की हालत खराब होते देख हॉस्पिटल संचालक और स्टाफ ने अपने हाथ खड़े कर दिए।जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे।रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद परिजन वापस न्यू खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।परिजनों ने हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।मृतका के पति ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताया जा रहा है कि पूर्व के भी इस हॉस्पिटल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।पूर्व में भी इस हॉस्पिटल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान कथित डॉक्टरों ने पेट मे ही कैंची छोड़ दी थी।इस हॉस्पिटल में लगातार मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है,लेकिन स्वस्थ विभाग के अफसर खामोश बने हुए है।