नोनहरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नोनहरा पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 370/25 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 04 जनवरी 2026 को की गई।पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 नवंबर 2025 को अभियुक्तों द्वारा लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर एवं रॉड से लैस होकर ग्राम गौसपुर बुजुर्गा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर निवासी मो. आसिर, सैयद अब्दुला अख्तर एवं अब्दुला उमर को खंभे से रस्सी के सहारे बांधकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई थी। घटना के दौरान पीड़ितों को छुड़ाने पहुंची पुलिस फोर्स पर भी अभियुक्तों ने बल व हिंसा का प्रयोग करते हुए हमला किया तथा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी।इस संबंध में थाना नोनहरा पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 109(1), 189(2), 191(2), 191(3), 190, 121(1), 132, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मामले की विवेचना के क्रम में उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मरुल्लाहचक फोरलेन अंडरपास से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू रायनी उर्फ अफसर अली पुत्र बबुआ रायनी उर्फ अली अहमद, उम्र करीब 25 वर्ष, पप्पू यादव पुत्र अर्जुन यादव, उम्र करीब 26 वर्ष
निवासीगण ग्राम पारा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी सहित थाना नोनहरा पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

