अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

नोनहरा थाना पुलिस की कार्रवाई, गोवंश तस्करी में एक युवक पकड़ा गया

गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने 9 फरवरी को अभियान के तहत मीरपुर मोड़ से पिकअप वाहन पर वध हेतु ले जाए जा रहे दो गोवंश के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रणजीत कुशवाहा उर्फ मुन्नी लाल निवासी निजामपुर, नोनहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप वाहन व दो गोवंश बरामद कर अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।