अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
दहेज उत्पीड़न का आरोपी जेठ चढ़ा पुलिस के हत्थे

भांवरकोल (गाजीपुर )दहेज उत्पीड़न के मामले में पिछले तीन सालों से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक कमरूद्दीन अन्सारी, ग्राम – दर्जी मुहल्ला, नई बाजार,थाना आदर्श नगर,बक्सर ( बिहार) का रहने वाला है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने के एस0 आई0 प्रेमप्रकाश पान्डेय ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ तीन साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासिनी एक पीड़िता ने पति,ससुर एवं सास के खिलाफ डी पी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार युवक पीड़िता का रिस्ते में जेठ लगता है। गिरफ्तार आरोपी को सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

