अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

थाना नोनहरा पुलिस ने चोरी की टाटा मैजिक पिकअप सहित दो वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार

गाजीपुर।  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर टाटा मैजिक पिकअप (UP61AT0526) को रोका गया, जो चोरी की पाई गई। पिकअप से एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राशिद खान (28 वर्ष) एवं सोहराब (32 वर्ष), दोनों निवासी थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।