अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
थाना कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 11/25 धारा 105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र रामकेर, निवासी ग्राम बठना थाना बरेसर जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को ग्राम नंदगांव छतवारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

