अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

गाजीपुर।राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में  14 अगस्त को छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने एन सी सी, प्रज्ञा रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को हरी झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा के लिए रवाना किया। छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए हुए गगन भेदी नारो के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए महुआ बाग, मिश्र बाजार से गांधी पार्क पहुंची वहां पर उन्होंने गांधी प्रतिमा को नमन किया। इस अवसर पर प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ शशि कला, राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ अमित यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आजादी की 78 वी वर्षगांठ के पूर्व तिरंगा यात्रा के बहाने भारतीय स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता आंदोलन का जिक्र किया।वहां से चलकर छात्राएं महाविद्यालय आयी तथा महाविद्यालय परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हुए छात्राओं को प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने बताया कि 14 अगस्त को देश का विभाजन करते हुए भारत राष्ट्र को खंडित करते हुए दो देशों का निर्माण हुआ। इस दौरान अत्यधिक रक्तपात हुआ। लाखों की आबादी का सीमा पार आवागमन हुआ। व्यापक जनधन हानि हुई ।इस विभीषिका ने पूरे भारत विशेष कर पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया। विभाजन विभीषिका दंश अभी भी झेल रहा है ।ढेर सारी समस्याओं की जड़ यह विभाजन ही है। इस अवसर पर इस विभाजन विभीषिका में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद, डॉ ओम शिवानी आदि प्राध्यापक गण एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।