अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी बने बीएचयू के कुलपति, गाजीपुर जनपद में हर्ष की लहर

 

गाज़ीपुर। भारत की महामहिम राष्ट्रपति ने प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी का कुलपति नियुक्त करने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है।प्रो. चतुर्वेदी वर्तमान में आईआईटी कानपुर में कार्यरत हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे बलिया जनपद के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार एवं विद्वान प्रो. पंडित परशुराम चतुर्वेदी के पौत्र हैं।उनकी इस नियुक्ति पर गाजीपुर जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वी. के. राय ने बधाई प्रेषित करते हुए आशा जताई कि प्रो. चतुर्वेदी के नेतृत्व में बीएचयू को शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण राय, प्रो. अजय राय, प्रो. विलोक सिंह, डॉ. रामधारी राम, प्रो. कृष्णा नंद चतुर्वेदी, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. सतीश राय सहित कई शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।