अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को भेजी संदिग्ध वोटरों की लिस्ट

गाजीपुर। निर्वाचन आयोग ने गाजीपुर जिला प्रशासन को संदिग्ध मतदाताओं की एक विस्तृत सूची भेजी है। इस सूची में 7.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं। यह संख्या जिले के कुल 29.06 लाख मतदाताओं का लगभग 26 प्रतिशत है।
जिले के 16 ब्लॉकों की 1,238 ग्राम पंचायतों में इन मतदाताओं की पहचान की गई है। सत्यापन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक विकास खंड में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कुल 1,783 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इन मतदाताओं की जांच करेंगे।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मतदाताओं को सीधे डुप्लीकेट नहीं माना जा सकता। सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिह्नित इन मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
बीएलओ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट पहले जिला प्रशासन को और फिर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। साथ ही पंचायत नियमावली के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य भी चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि कई मतदाता सूचियों में एक जैसे नाम होने के कारण यह जांच आवश्यक हो गई है।