गाजीपुर। कांवड़ियो से मारपीट के मामले में 6 गिरफ्तार

गाजीपुर । नोनहरा थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को कांवड़ियो से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। साथ ही अज्ञात लोगों को चिन्हित करने में पुलिस जुटी हुई है। विवाद का एक वीडियो वायरल भी सोशल मीडिया में हो रहा है।बताया जा रहा है कि नोनहरा क्षेत्र के रसूलपुर हबीबुल्लाह गांव में कांवड़ियों द्वारा परंपरागत झंडा लगाने के दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने विरोध किया। विरोध के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई।इस मामले में भाला गांव निवासी नीरज सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 20 जुलाई को हुए इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों पर धारा 191(2)/191(3)/190/299/115(2)/352/351(3)/127(2)/110 और 7 CLA Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद वैश (28 वर्ष), अकबर अली (23 वर्ष), मोहसीन रज्जा (21 वर्ष), दानिश अंसारी (20 वर्ष), खुर्शीद (40 वर्ष) और बरकत अली (22 वर्ष) शामिल हैं।

