गाजीपुर। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने गाजीपुर का किया दौरा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने गाजीपुर का दौरा किया। उन्होंने राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया और महिला चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया।
जेल निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से खान-पान और दैनिक जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को बेकरी प्रशिक्षण की सुविधा की सराहना की। बंदियों की मनोरंजन संबंधी मांगों पर उन्होंने कैरम और लूडो की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही रोस्टर के अनुसार खेल-कूद की अनुमति दी।
शौचालय और रसोई के निरीक्षण में टूटी टाइल्स की मरम्मत और नियमित सफाई के आदेश दिए। इसके बाद वे हेतिमपुर ग्राम पंचायत के सीएचसी केंद्र पहुंचीं। महिला चौपाल में गर्भवती महिलाओं का गोदभराई और बच्चों का अन्नप्रासन कार्यक्रम आयोजित किया गया।उपाध्यक्ष ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी शिकायतें सुनीं।