अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक की नई पहल, अब अवकाश व रविवार को भी होगी जनसुनवाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत अब आम नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और उनका समाधान प्राप्त करने के लिए सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में भी जनसुनवाई का अवसर मिलेगा।इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत निवारण की अधिक सुविधाजनक और प्रभावी व्यवस्था प्रदान करना है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक कार्य दिवस के अलावा अब राजपत्रित अवकाश और रविवार को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई होगी।सभी आवेदक सोमवार से शनिवार तक सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक तथा रविवार को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने प्रार्थना पत्र देकर जनसुनवाई का लाभ ले सकते हैं।

