अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 

गाजीपुर। थाना नंदगंज पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुड़रभा नहर पुलिया के पास से मंदीप कुमार बिन्द (24 वर्ष) निवासी ग्राम चिलार को एक देसी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना नंदगंज में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0  सन्तोष कुमार यादव मय हमराह थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर थे।