अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
गाज़ीपुर। एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने आज पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन एवं एकरूपता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही, RTC (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों को अनुशासन एवं पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों पर ब्रीफ किया गया।निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी मेस, बैरक, कक्षाएं, पुलिस लाइन परिसर, डायल 112 कंट्रोल रूम और जी.डी. कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साप्ताहिक अर्दली रूम बैठक में विभिन्न रजिस्टरों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यूटी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

