
गाज़ीपुर। नगर के अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर, नयी बस्ती विशेश्वरगंज में परम्परा के अनुरूप इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है तथा भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आगामी 15 फ़रवरी 2026 (रविवार) को सायं 4 बजे से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें प्रसाद वितरण किया जाएगा।आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य अजीत नारायन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

