अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गणतंत्र दिवस पर गाजीपुर में 10 किमी साइकिल रेस, 70 खिलाड़ियों ने लिया भाग

गाजीपुर । जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला प्रशासन द्वारा  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बालक/बालिकाआों की 10 कि0मी0 साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रेस प्रातः 09.00 बजे नेहरू स्टेडियम गेट से प्रारम्भ होकर पी0जी0कालेज चौराहा पुलिस लाईन गेट होते हुए महराजगंज तिराहा तक जाना तथा पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरू स्टेडियम गेट पर रेस समाप्त हुई, इस प्रतियोगिता में कुल 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि विनोद कुमार जोशी, अपर उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐ तथा भविष्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने का आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर श्री योगेन्द्र कुमार, मो0 मोईन, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, बृजेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द यादव, विजय, जैनेन्द्र कुमार, करन कुमार एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। विजेता खिलाड़ियों में बालक वर्ग में राहुल कुमार प्रथम, मुलायम यादव द्वितीय, दीपक यादव तृतीय, अजीत यादव चतुर्थ, निशान्त पंचम्म, निखिल शर्मा छष्ठम् बालिका वर्ग दुर्गावती कुमारी प्रथम, खश्बू बिन्द द्वितीय, अनुश्का यादव तृतीय राधा चतुर्थ, रिद्धा यादव पंचम्म, आस्था कुमारी छष्ठम रहे।