क्विज प्रतियोगिता : दीपिका और श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित परीक्षा पर चर्चा 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन वृहस्पतिवार को केन्द्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित किया गया I जिसमे विभिन्न स्कूलो के विद्यार्थियों ने भाग लिया I स्कालर्स एकेडमी मिरनपुर गाजीपुर के छात्र श्रेयश, छात्रा समीक्षा, श्रेयांशी , दीपिका, श्वेता, आदि ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया I छात्रा दीपिका कक्षा 11 एवं श्वेता कक्षा 9 ने प्रथम स्थान, छात्र श्रेयश कक्षा 9 ने द्वितीय तथा छात्रा समीक्षा कक्षा 11 एवं श्रेयांशी कक्षा 9, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I तथा इन सफल बच्चो को ओपियम फैक्टरी के जनरल मैनेजर दौलत कुमार एवं केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्या बिनीता सिंह द्वारा बच्चो को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया एवं बच्चो के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना भी की गयी I विद्यालय परिवार की तरफ से चेयरमैन सरोजेश कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य सीताराम भरद्वाज ने समस्त बच्चो के उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की | इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चो के ज्ञान आत्मविश्वास एवं सामाजिक कौशल को बढ़ाना है I

