अन्य खबरें

कार से धक्का लगने के बाद सड़क पर हंगामा

 

गाजीपुर । कार से धक्का लगने के बाद पीड़ित दिव्यांग ने सड़क पर हंगामा किया।पीड़ित दिव्यांग ने कार्यवाही की मांग को लेकर रोड पर काफी देर तक हंगामा किया।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड का है।बताया जा रहा है कि पीड़ित दिव्यांग अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था,कि इसी दौरान एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर से दिव्यांग बाइक से गिर पड़ा।जबकि टक्कर मारने वाली कार भाग निकली।जिसके बाद पीड़ित ने बीच सड़क पर बैठ कर कार्यवाही की मांग शुरू कर दी।पुलिस ने दिव्यांग को समझा बुझा कर शांत किया,और सड़क पर से हटाया।फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाली कार की तलाश में जुटी हुई है।