अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

कायस्थ पार्टी में संगठन विस्तार, अरुण श्रीवास्तव बने गाजीपुर जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। कायस्थ समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से  कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व ने अरुण श्रीवास्तव को गाजीपुर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि अरुण श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर जनपद में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कायस्थ समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन का विस्तार, युवाओं को जोड़ना और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने अरुण श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।