अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

आजाद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पौधारोपण किया गया

गाजीपुर (मुहम्मदाबाद) आजाद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गौसपुर गांव में हरियाली बनाए रखने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश हेतु पौधारोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। हमारे आस -पास पेड़ पौधे रहेंगे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा और हम लोग निरोग रहेंगे। साथ में ही सभी लोगों को पौधा लगाने के प्रति जागरूक किया गया और वहां उपस्थित लोगों को पौधा भी वितरण किया गया ।इसमें मुख्य रूप से अनुराग, गौरव, आकाश, कुणाल चंद्रकांत आदि लोगों उपस्थित थे।