अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

DALIMSS सनबीम स्कूल जखनियां में शिक्षकों की भर्ती, विभिन्न विषयों के लिए आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर (जखनियां)। क्षेत्र की प्रतिष्ठित एवं प्रगतिशील शैक्षणिक संस्था DALIMSS Sunbeam School, जखनियां में नए शैक्षणिक सत्र के लिए योग्य, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विद्यालय अपने उच्च शैक्षणिक स्तर, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित है।विद्यालय प्रशासन द्वारा हिन्दी, संस्कृत, एसएसटी, कंप्यूटर शिक्षक तथा मदर टीचर्स (4 पद) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योग्यता एवं पात्रता: अभ्यर्थी का संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। न्यूनतम दो वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है। अंग्रेज़ी भाषा में अच्छा संप्रेषण कौशल (Spoken & Written) अपेक्षित है। CTET क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्मार्ट क्लास एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी।अपेक्षित व्यक्तित्व गुण:
विद्यालय ऐसे शिक्षकों की तलाश में है जो शिक्षण कार्य के प्रति समर्पित, अनुशासित, ऊर्जावान एवं सकारात्मक सोच वाले हों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहें। टीम वर्क और विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को भी महत्व दिया जाएगा।विशेष सुविधा :
गाजीपुर शहर से आने-जाने वाले शिक्षकों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
साक्षात्कार स्थल DALIMSS Sunbeam School, जखनियां, गाज़ीपुर (उ.प्र.)
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों या दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
📞 9415280786
📞 7572006586
📞 9838851486
नोट: योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों को संस्था के नियमों के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।