अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

रामपुर माँझा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

 

गाजीपुर।  थाना रामपुर माँझा पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को दबोच लिया। उपनिरीक्षक राकेश यादव मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फौजदारी मुकदमा संख्या 1396/17, राजेश यादव बनाम राजकुमार यादव धारा 323, 504, 506 भादंवि थाना करंडा से संबंधित वारंटी जयप्रकाश यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी ग्राम मटखन्ना, पोस्ट नारी पचदेवरा, थाना रामपुर माँझा को उसके घर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय में पेश करने हेतु अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।