अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। जिले के 79 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं की खरीद

गाजीपुर । जिले के 79 क्रय केंद्रों पर आज गेहूं की खरीद शुरू की गई।रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत किसानों से 17 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी।इस बार सरकार ने 2425 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की एमएसपी तय की है।गाजीपुर में गेहूं की खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 79 क्रय केंद्र बनाए गए है।जहाँ पर किसानो से गेहूं की खरीददारी की व्यवस्था की गई है।फिलहाल अभी गेहूं खरीद के लिए किसानों ने पंजीकरण कराया है,लेकिन क्रय केंद्रों पर अभी गेहूं खरीद सुस्त नजर आ रही है।क्रय केंद्रों पर अभी किसानों की आमद रफ्तार नजर नही आ रही है।