अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
गाजीपुर। पुलिस अफसरों,कर्मियों ने मनाई होली

गाजीपुर । आज पुलिस वालों ने जमकर होली मनाई।पुलिस विभाग की ओर से आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस अफसरों पुलिस कर्मियों ने होली मनायी।इस दौरान गाजीपुर पुलिस लाइन में पुलिस वालों ने जमकर होली खेली खेली।कार्यक्रम में एसपी ईरज राजा समेत अन्य पुलिस अफसर शामिल रहे।रंग गुलाल उड़ाते और नाच गाने के साथ पुलिस वालों ने जमकर धमाल मचाया।इस दौरान एक दूसरे को रंग से सराबोर कर पुलिस कर्मी और अफसर जमकर थिरके।पुलिस लाइन में आयोजित होली कार्यक्रम को लेकर पुलिस वालों में जमकर उत्साह और उल्लास नजर आया।

