अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

विद्युत विभाग: चेकिंग एवं बकाया वसूली को लेकर चलाया अभियान

 

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जनपद के विद्युत वितरण उपखंड मुहम्मदाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्युत बिल बकाया एवं अवैध ढंग से लगाए गए कटिया कनेक्शन को लेकर पाण्डेय मोहल्ला, नोनिया पूरा और चौक में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिन लोगों का बकाया था उन लोगों को यह चेतावनी दी गई कि वे तत्काल अपनी बकाया राशि को जमा कर दें। जिससे उनका कनेक्शन लगातार चलता रहे। अन्यथा की स्थिति में कनेक्शन काटा जाएगा। विद्युत विभाग की चेकिंग अभियान को लेकर काफी हड़कंप मच गया। इस टीम में उपखंड अधिकारी अमित कुमार राय, जे ई विनोद यादव , सुनील कुशवाहा, फील्ड मैनेजर अवनीश कुमार एवं  लाईनमैन  आदि उपस्थित थे।