अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

स्कॉलर्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजीपुर।स्कॉलर एकेडमी मीरानपुर , गाजीपुर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. मिश्रा  ,विद्यालय के चेयरमैन  सरोजेश सिंह तथा पूर्व प्रधानाचार्य  विजय नारायण तिवारी  के कर कमलों द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया | जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | जिसमें इल्मा फातिमा कक्षा 7, श्वेता यादव , श्रेयंशी श्रीवास्तव कक्षा 9 ,मोनिका यादव कक्षा 11 के द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए गए व काजीसाद अहमद कक्षा 6 ,खुशी गौतम कक्षा 7, सौम्या सिंह, आशीष कुशवाहा कक्षा 9 के द्वारा गणतंत्र दिवस पर तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का वर्णन भाषण के रूप में किया गया | बच्चों का भाषण सुनकर डॉक्टर बी. डी. मिश्रा ने बच्चों को अपने इस गणतंत्र की रक्षा करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया | अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य  सीताराम भारद्वाज जी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी |