अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

 

गाजीपुर । राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली रैली निकले गयी।रैली में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल रहे।इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से पीजी कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान की शपथ ली।इस मौके पर वृद्ध मतदाताओं को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नये वोटरों को मतदाता पहचान पत्र सौंपे गए।कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले निर्वाचन कर्मियों,अफसरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।