अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

सरजू पांडेय पार्क में बसपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

गाजीपुर । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ बसपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया।गाजीपुर जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क में बड़ी संख्या में जुटे बसपाईयों ने भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद में दिए गए गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कड़ा विरोध जताया।इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।इस मौके पर बसपा नेताओ ने एक सभा को भी सम्बोधित किया।प्रदर्शनकारी बसपाइयों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को अभद्र बताते हुए उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।