अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

निविदा कर्मियों की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु होने पर अनुग्रह धनराशि को 7.5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई

 

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा दिनांक 11.12.2024 को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियोजित निविदा कर्मियों की विभागीय कार्य के दौरान मृत्यु हो जाने पर तात्कालिक तौर पर अनुग्रह धनराशि 7.5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का निर्णय लिया गया है इसके अतिरिक्त दुर्घटना के कारण स्थाई रुप से अपंग होने की स्थिति में भी 10 लाख तक अनुग्रह धनराशि देने का निर्णय लिया गया है ।यह निर्णय निदेशक मंडल की बैठक दिनांक 05.11.2024 में लिया गया है।