अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

रक्तदान करने के लिए किया प्रेरित

गाजीपुर। 15सितम्बर इंजीनियर्स डे पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की सफलता के लिए राजकीय आई टी आई,के सभागार में छात्रों,शिक्षक समाज,प्रभारी प्राचार्य को जनजागरण अभियान शुरू कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया,तत्पश्चात पी डब्लू डब्लू मिनिस्टीरियल ऐशो के समस्त सदस्यों के साथ बैठक कर रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए नलकूप खंड प्रथम, के अधिशाषी अभियन्ता से मिलकर प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर भव्य समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया,फिर डिप्लोमा इंजीनियर्स एवम परिषद परिवार की टीम जनपद के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान पी जी कालेज के चीफ प्राक्टर डा एस डी सिंह परिहार,परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह के संयुक्त प्रयास से संगोष्ठी भवन में बैठक कर रक्तदान महादान के इस पुनीत यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के लिए प्रेरित किया गया,जागरण टीम ने इं सुरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में आयोजित इस टीम में परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे,परिषद के जिला मंत्री बैज नाथ तिवारी,डिप्लोमा के जनपद सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता,राजकीय आई टी आई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप यादव,अभय श्रीवास्तव,संजय राय,आशीष चौहान,सुरेंद्र यादव, आर पी सिंह,जमुना यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।