अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा.इरज राजा द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात् उन्होंने ने परेड का निरीक्षण किया । सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। इसके बाद थानों से आई डायल 112 की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम तथा थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर, मेस, जिम , बैरक इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, क्षेत्राधिकारी महिला थाना/परिवहन शाखा/मीडिया सेल/साइबर सेल लाइन तथा पुलिस के जवान शामिल हुए।