अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो की मासिक बैठक सम्पन्न

*पेंशनर्स भवन के आवंटन के लिए जिलाधिकारी  का संगठन द्वारा आभार,धन्यवाद*
*जर्जर हो चुके पेंशनर्स भवन के जीर्णोद्धार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की जिलाधिकारी से अपील*
*सैकड़ों की संख्या में सेवा निवृत कर्मचारी शिक्षक अधिकारी रहे उपस्थित**सेनेटाइजर मैन निशांत सिंह को नागरिक रत्न से किया गया सम्मानित*
*उच्च शिक्षा से डा गुलाब सिंह, डा श्री कांत पाण्डेय एवम,प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सीनियर शिक्षक संघ के महा मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह को सदस्यता ग्रहण करने पर किया गया सम्मानित।*
गाजीपुर । सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर की अति महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी द्वारा हाल में ही आवंटित पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता की में सम्पन्न हुई,जिसमे जिलाधिकारी महोदया की उदारता से जनपद के विभिन्न विभागों से सेवा निवृत कर्मचारी ,शिक्षक अधिकारी एवम वरिष्ठ नागरिकों ने पेंशनर्स भवन के आवंटन हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुक्त कंठ से सराहना करते हुए धन्यवाद आभार ज्ञापित किया गया।जिलाध्यक्ष श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के समस्त सीनियर सिटीजन को आपसी मतभेद भुला कर पेंशनर्स हित में अपनी एकता को बनाये रखना समय की मांग है *जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि सभी पेंशनर्स युद्ध स्तर पर अपना कैशलेस हेल्थ कार्ड बनवायें क्यों कि शासन द्वारा इस मद में पर्याप्त धनराशि आवंटित की गयी है साथ ही प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने हेतु निर्दे शित भी किया गया है। अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने अपने संबोधन में जर्जर हो चुके पेंशनर्स भवन के पुन निर्माण के लिए एवम मरम्मत की अपील की। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू करने की अपील की।जिला संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय ने संगठन के साथियों से जाति धर्म मजहब से ऊपर उठ कर अपने ऐशो के सदस्यों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने की अपील की,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस वर्मा ने ऐशो की इकाई का विस्तार तहसील एवम ब्लाक स्तर पर करने पर जोर दिया।
बैठक को मुख्य रूप से अशोक कुमार ,नरेंद्र सिंह,अक्षयबर राय,सत्यनारायण पाण्डेय बाल कृष्ण यादव उग्रसेन सिंह, डी एन राय,गोपाल पाण्डेय,अवधेश श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा,बिरेंद्र सिंह, विजय शंकर राय, डा सुग्रीव सिंह,दिनेश शर्मा,विजय कुमार मधुरेश, जीउत शर्मा नरसिंह राम शमी उल्ला अंसारी, रामू यादव दीनानाथ श्रीवास्तव,आदि ने संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवम संचालन अम्बिका दूबे एवं जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया,सभी के प्रति आभार धन्यवाद संप्रेक्षक अशोक कुमार ने किया।