अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

दुर्गा मंदिर में हुई चोरी

 

मुहम्मदाबाद  (गाज़ीपुर)। स्थानीय थाना कोतवाली अंतर्गत यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित माता दुर्गा मंदिर में विगत रात्रि चोरों ने हजारों के माता के श्रृंगार की सामग्री चोरी कर ली। इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी सुदर्शन दुबे ने स्थानीय थाना कोतवाली में तहरीर दी है। चोरों ने मंदिर का मुख्य द्वार का ताला तोड़कर माता के आभूषण व दान पेटिका में रखे गए रुपए चुरा लिए। मंदिर के पुजारी सुदर्शन दुबे को इसकी जानकारी सुबह हुई। जब मंदिर के पुजारी मंदिर की साफ सफाई के लिए मंदिर का मुख्य दरवाजा खोलने गए तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। भीतर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दान पेटिका से रुपए गायब थे। तथा मंदिर के भीतर माता के श्रृंगार की सामग्री चांदी का मुकुट, हार ,मंगलसूत्र, नथुनी मांगटीका गायब था। आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए ।इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी सुदर्शन दुबे ने थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद में तहरीर दी है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई चल रही है। समाचार लिखने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी ।बताते चलें कि कुछ माह पहले वही थोड़ी दूर पर हनुमान मंदिर में भी चोरों ने चोरी किया था।